99% लोग नहीं जानते हैं पानी पीने का सही तरीका, जानें कब, कैसे और कितना पीना चाहिए?

99% लोग नहीं जानते हैं पानी पीने का सही तरीका, जानें कब, कैसे और कितना पीना चाहिए?

रोहित पाल

हमारा शरीर कई तत्वों से मिलकर बना है। जिसमें एक तत्व है पानी। शरीर के वजन का दो तिहाई भाग पानी होता है। अमूमन लोग पानी को बहुत मामूली चीज समझते हैं और सोचते हैं कि जब चाहें, जैसे चाहें और जितनी मात्रा में पानी पी सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर की कुछ प्राकृतिक ज़रूरतें होती हैं जिनसे हमें भूख, प्यास, नींद, पेशाब और शौच जैसे संकेत मिलते हैं। पानी सबसे जरूरी तत्व है क्योंकि पानी शरीर से विषैले पदार्थों को निकालता है, पेट की परेशानियों को दूर करता है, सिरदर्द को दूर करता है, त्वचा को चमकदार बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को एक्टिव रखता है।

पढ़ेें- अगर हमेशा थकान महसूस होती है तो करें ये उपाय, रहेगें हमेशा एक्टिव

पानी कैसे पीना चाहिए-

पानी को हमेशा गिलास या किसी बर्तन से मुंह लगाकर धीरे-धीरे, घूंट-घूंट करके ही पीना चाहिए जैसे कि आप गर्म चाय पीते हैं ठीक वैसे ही। अगर आप किसी को गट-गट करके पानी पीते हुए देखें तो उसे तुरंत टोक दें क्योंकि इस तरह पानी पीने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। इससे पेट में कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। बिना रुके पानी पीने से एसिडिटी, गैस, डकारें आने जैसी समस्या होने लगती है।

कितना पानी पीना चाहिए-

आयुर्वेद के अनुसार दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए लेकिन सिर्फ पानी पी लेने भर से पूरी तरह से फायदा नहीं मिलता है। इसे सही तरीके से पीना चाहिए। एक बार में एक साथ एक गिलास पानी नहीं पानी चाहिए बल्कि दिन भर में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। थोड़ा-थोड़ा पानी का ही सेवन करें।

पढ़ें- सर्दियों में कब, कैसे, कितनी देर और कितने गर्म पानी से नहाना चाहिए?

पानी कब पीना चाहिए-

  • सुबह उठने के बाद खाली पेट दो गिलास पानी पीना चाहिए. इससे रात भर शरीर में जमा हुई अशुद्धियां पेशाब के जरिए निकल जाएंगी।
  • भोजन करने से करीब आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए, इससे खाना आसानी से पचता है।  भोजन करने के आधे घंटे तक पानी के सेवन से बचें।
  • जब आप घर से बाहर निकल रहे हों तो तीन से चार घूंट पानी पी कर जरूर निकलें।
  • रात को सोने से पहले पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
  • दिन में ज्यादा पानी पिएं और शाम होते-होते इसकी मात्रा कम कर दें इससे आप रात में आराम से नींद पूरी कर पाएंगे।
  • किसी भी तरह की एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, इससे आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिलेगी। साथ ही कसरत के बाद जो पसीना आता है पानी उसकी कमी पूरी करता है।

पढ़ें- चिंता और घबराहट की वजह से भी होता है सीने में दर्द, जाने क्या हैं लक्षण

पानी कब नहीं पीना चाहिए-

  • गर्म खाना खाने के बाद और कुछ फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाने के बाद।
  • गर्म दूध या चाय के पीने के बाद और धुप से आने के तुरंत बाद ना पिएं।
  • एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान बदलता है इसलिए तुरंत पानी ना पिएं।
  • मूंगफली व तले भुने और चिकनी चीजों को खाने के बाद तुरंत ना पिएं।

 

इसे भी पढ़ें-

दोपहर के खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां?

शहद और दालचीनी एक साथ मिलाकर खाने से होते है अद्भुत फायदे, जानें किन रोगों में होता है लाभ

चेहरे पर अनचाहे बालों से हैं परेशान तो आजमाइए ये घरेलू फेसमास्क, जानें कैसे करें तैयार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।